WAR: ऋतिक रोशन की इस 'खान फिल्म' के लिए लड़ रही हैं दीपिका - कैटरीना!
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच का ईक्वेशन तो जगज़ाहिर है लेकिन अब अगर सूत्रो की मानें तो दोनों ही ऋतिक रोशन की अगली कबीर खान फिल्म के लिए अड़ चुकी हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में किसी रोल के लिए लॉबी करना बहुत ही आम सी बात है और अब माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों ही कबीर खान की अगली फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं।
इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद ना़डियाडवाला और इसके हीरो हैं ऋतिक रोशन। अब दीपिका कैटरीना के बीच इस फिल्म को लेकर खींचातानी चल रही है।

पहले भी कबीर खान की इस फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन ने साफ किया था कि वो कैटरीना के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। अभी तक हीरोइन तय नहीं की गई है।
हालांकि कैटरीना कैफ और कबीर खान काफी करीब हैं और साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान की दोस्ती के कारण कैटरीना कैफ को फिल्म मिलने के काफी चांस हैं।
वहीं ऋतिक कबीर के इस प्रोजेक्ट से जुड़ कर काफी खुश हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीपिका कैटरीना के बीच किसी रोल को लेकर खींचातानी हुई हो। देखिए दीपिका कैटरीना के बीच की पूरी ईक्वेशन -


Click it and Unblock the Notifications