कैटरीना ने तीन फिल्मों को एक साथ किया NO, करेंगी शादी!

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के शादी की अफवाहें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं। कभी कैटरीना की अंगूठी से सूर्खियां तेज होती हैं तो कभी रणबीर के लंदन जाने से। बहरहाल, यहां एक खबर सामने आई हैं कि कैटरीना और रणबीर जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। लिहाजा, कैटरीना ने अपनी तीन फिल्मों की अहम डील को कैंसिल कर दिया।

katrina kaif

खबर है कि कैटरीना ने हाल ही मेंं एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की तीन फिल्मों की डील को न कह दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने कैटरीना से काफी लंबी शेड्यूल की मांग की थी।

एक सूत्र के मुताबिक, कैटरीना ने इस डील से इसीलिए मुंह मोड़ लिया क्योंकि जल्द ही कैट और रणबीर शादी करने वाले हैं। लिहाजा कैट किसी भी फिल्म या नए प्रोजेक्ट्स को साइन करने से पहले डेट्स का ध्यान रख रही हैं। बहरहाल, अब इस बात में कितनी सच्चाई है य़ह तो कैटरीना कैफ हीं जानें।

पढ़ें- अपने बैचेलर status से खुश हैं रणबीर कपूर!

आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले जब रणबीर कपूर से शादी के बारे में सवाल किए गए थे तो उन्होंने सपाट शब्दों में कह दिया था कि फिलहाल वे अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्होंने कहा था कि, मैंने अभी तक शादी के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। जब लगेगा कि सही समय आ गया है, हम शादी कर लेंगे।

फिलहाल, कैटरीना अपनी तीन फिल्मों में बिजी हैं। अनुराग बसु की जग्गा जासूस, सैफ अली खान के साथ फैंटम और अभिषेक कपूर की फितूर। इन दिनों ही फिल्मों से कैट को काफी उम्मीदें हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी जग्गा जासूस, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X