अपने चाहनेवालों के साथ कैटरीना ने किया डिनर
बॉलीवुड की मच हाइप्ड सलेब्रिटी कैटरीना कैफ अपनी लोकप्रियता के रोज नये कीर्तिमान गढ़ रही हैं। उनके चाहनेवाले देश में ही नहीं विदेशों में भी उनकी एक झलक के लिए घंटों लाइन लगाए खड़े रहते हैं। हाल ही में कैट ने फिल्म निर्देशिका जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की शूटिंग स्पेन में पूरी की। इस दौरान स्पेन के शहर पैंपिलोना में उन्हे देखने वालों की भीड़ लग गयी।
पढ़ें - बॉलीवुड की सुरीली लहरियां
इनमें से 2 ने तो उन्हे प्रपोज भी कर दिया। लेकिन कैट भी अब अपने फैंस के दिल जीतने का राज जान चुकी हैं। इसलिए उन्होने भी शूटिंग पूरी करते ही अपने प्रशंसकों मुलाकात भी की और उनके साथ डिनर करके अप नी लोकप्रियता में चार चांद लगी दिए। सही है, कैटरीना कैफ के सितारे आजकल बुलंदी पर हैं तो फिर वह भला इसका लुत्फ क्यों ना लें!


Click it and Unblock the Notifications