CONFIRM: जब कैटरीना कैफ ने कहा- 'मैं सिंगल हूं....'
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। खैर, अभी तक दोनों सितारों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे ब्रेकअप की खबरें सच ही लगेंगी।
'फितूर' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर और उनके रिलेशन के सवाल कैटरीना कैफ का पीछा नहीं छोड़ रहे। हाल ही में, जब एक इंटरव्यू के दौरान कैट से वैलेंटाइन डे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ साफ कहा कि 'मैं सिंगल हूं..'
Sooo Cute.. सलमान खान ने दिया कैटरीना कैफ को सरप्राइज..
कैटरीना कैफ ने कहा कि, "मैंने पहले भी कहा था कि जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती.. मैं सिंगल हूं। लिहाजा, अभी जबकि मेरी शादी नहीं हुई है.. तो मैं सिंगल ही हुई न!.." हम्ममम.. कैट भले आप इन बातों से फैंस का दिल बहला लें। लेकिन आपकी बातों से कुछ और ही सामने आ रहा है।
कैटरीना ने यहां तक कहा कि मैं अपने काम की वजह से खबरों में रहना चाहती हूं.. न कि अपने अफेयर की वजह। कैट फिलहाल सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हैं।
बहरहाल, यहां देखें कैटरीना कैफ, सलमान खान और रणबीर कपूर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



