"मेरे बारे में जो बातें उड़ाई गईं, झूठ थीं" - कैटरीना कैफ
हाल ही में कैटरीना कैफ कुछ पत्रकारों के साथ बद्तमीज़ी करने को लेकर चर्चा में आई। खबर थी कि कैटरीना कैफ अपनी ड्रीम टीम की रिहर्सल के बाद गणेश आचार्य के स्टूडियो से निकल रही थीं। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वायरल था।
इसलिए सेट पर एक डॉक्टर भी बुलाया गया था। कैटरीना जब रिहर्सल से बाहर निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। पर चूंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, वो सामने मीडिया देख बौखला गईं।

हालांकि कैटरीना कैफ के पीआर की मानें तो ऐसा कुछ नहीं हुआ था। बल्कि कैटरीना ने जब मीडियो को देखा तो वहां रूकी और सबसे बात भी की।
[#Reject: साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रीमेक और कैटरीना ने कहा NO]
पर कुछ मीडिया वालों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, तब उनके ड्राईवर में सबसे रिक्वेस्ट की कि उन्हें वहां से निकलने दे। पर भीड़ कम नहीं हुई, इसलिए वो गाड़ी स्टार्ट कर बिना कुछ बोले ही निकल गईं।
कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो सितंबर में रिलीज़ हो रही है और फिल्म का गाना काला चश्मा धुंआधार तरीके से चल रहा है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज़ होगा। इसके अलावा कैटरीना कैफ लगातार नए प्रोजेक्ट्स सुन रही हैं और जल्द ही कुछ नए अनाउंसमेंट कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
