IGNORE वाला तमाशा: रणबीर - दीपिका की सक्सेस और कैटरीना गायब!
[गपशप] कोई कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन आपकी एक्स और आपके प्रेसेंट में सब कुछ नॉर्मल नहीं हो सकता। और जब आपका नाम रणबीर कपूर हो और आपके पास दीपिका पादुकोण जैसा एक्स और कैटरीना कैफ जैसा प्रेसेंट हो तो फिर तमाशा होना जायज़ है।
[इस लिस्ट के लोग मत देखें तमाशा]
और तमाशा हुआ भी फिल्म की सक्सेस पार्टी पर। जहां सब मौजूद थे सिवाय कैटरीना कैफ के। हालांकि दीपिका - कैटरीना के बीच की ये टेंशन हमेशा मीडिया के मत्थे मढ़ दी जाती है लेकिन बिना आग के धुंआ निकालने की टेक्नोलॉजी हमें भी नहीं आती जनाब।
[रणबीर - कैट बिज़ी तो सलमान बने बॉडीगार्ड]
हां, बस धुंआ देखकर हम आग पर पानी डालने की बजाय आग क्यों लगी पर ज़्यादा विचार करने लगते हैं। तो तमाशा की सक्सेस पार्टी से कैट का गायब रहना सबको अजीब लगा। खासतौर से तब जब रणवीर सिंह रणबीर कपूर के साथ बिल्कुल कूल रहने की कोशिश कर रहे हैं और वो इस पार्टी में भी थे।
खैर कैटरीना के गायब रहने की वजह एक लेट नाइट शूट को बताया गया जिसे वो टाल नहीं सकती थीं लेकिन ये जवानी है दीवानी के बाद ये रणबीर की पहली सक्सेस थी और कैटरीना को यहां होना चाहिए था ऐसा सबको लगा।


Click it and Unblock the Notifications


