'फोन भूत' में ऐसा होगा कैटरीना कैफ का किरदार, सिद्धांत चतुर्वेदी-ईशान खट्टर हंसाकर करेंगे लोटपोट!

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'फोन भूत' रिलीज होने में लगभग एक महीने का समय रह गया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। किसी फिल्म में पहली बार कैटरीना कैफ भूत का किरदार निभाते नजर आएंगी। जाहिर है, फिल्म में कैटरीना कैफ जैसी ग्लैमरस भूत कौन नहीं देखना चाहेगा।

यह फिल्म घोषणा के साथ ही सुर्खियों में आ गई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्म की कास्टिंग थी। फिल्म में कैटरीना कैफ जैसी सुपरस्टार नए स्टार्स ईशान और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। यह एक 'हॉरर कॉमेडी' फिल्म है। News 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में पहली बार कैटरीना कैफ भूत के किरदार में नजर आएंगी।

Katrina Kaif Character from her upcoming movie Phone Booth revealed, Siddhant Chaturvedi and Ishaan Khattar will make audience laugh

यह फिल्म दिवाली के ठीक बाद रिलीज होने वाली है। कैटरीना कैफ को इस फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभाते देखना बेहद मजेदार होगा। शादी के बाद यह कैटरीना कैफ की पहली फिल्म होगी। कैटरीना कैफ के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी 'कॉफी विद करण 7' में भी एक साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी आपस की बॉन्डिंग काफी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'फोन भूत' 4 नवंबर 2022 को थियेटर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X