गुडबाय किस करते पकड़ी गईं कैटरीना!

Katrina Kaif
मुंबई। कैटरीना कैफ आजकल हर रोज किसी ना किसी बात को लेकर खबरों की सुर्खियां बना रही हैं। सबसे पहले तो एक साथ तीनों दिग्गज खानों सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर कैट सुर्खियों में बनी रहीं। यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का चौथा खान बताया जाने लगा। फिर शनिवार को रात 2 बजे रणबीर के घर में देखे जाने को लेकर फिर से कैट चर्चा का विषय बनीं और अब कैट को सरेआम गाड़ी के अंदर गुडबाय किस करते देखे जाने पर नई सुर्खियां बनने लगीं।

खबर है कि 'एक था टाईगर' और 'ये कहां आ गए हम' फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर कैटरीन अपनी सबसे अच्छी दोस्त और सलमान खान की बहन अल्वीरा अग्निहोत्री के साथ डिनर करने गईं और पूरी शाम उन्होने अल्वीरा के साथ बांद्रा में बिताई। दोनों ने साथ में डिनर किया और फिर जाते समय एक दूसरे को गाड़ी के अंदर गुडबाय किस किया।

ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को कैटरीना अपने दोस्त रणबीर कपूर से मिलने उनके घर कृष्णा राज गई थीं वो भी रात 2 बजे। इस बात को लेकर काफी गॉसिप बनाई गई और साथ ही खुद को 'सिंगल' बताने वाली कैटरीना के स्टेटस पर सवाल भी उठाए गए। फिल्हाल कैटरीना इस महीने के अंत में धूम 3 की शूटिंग के लिए शिकागो रवाना होने वाली हैं जहां आमिर खान पहले से ही अपने बेटे आजाद और पत्नी किरण के साथ धूम 3 की शूटिंग करने पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X