नकली शादी पर भड़कीं कैटरीना
इंदौर म्युन्सिपल कॉर्पोरेशन द्वारा कैटरीना के कथित मैरिज सर्टिफिकेट को नकली करार दिये जाने के बाद भी कैटरीना लाल-पीली हो रही हैं।
कैटरीना का कहना है कि इस खबर के उछाले जाने से उस आदमी को बल मिलेगा जिसने ये ओछी हरकत की है। कैटरीना अपना गुस्सा रिपोर्टर्स पर उतार रही हैं। उनके मुताबिक इस तरह की घटनाएं किसी भी सेलिब्रिटी की लाइफ का हिस्सा होती हैं।
इसके साथ वह सफाई भी दे रही हैं कि ये एक नकली सर्टिफिकेट है। मैरिज सर्टिफिकेट पर जो डेट दी गयी है वो उस दिन न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहीं थी।
अरे भई, जब कॉर्पोरेशन ने ही सर्टिफिकेट को नकली घोषित कर दिया है तो इतना भड़कने की क्या जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications