फिल्म ब्लू में कैटरीना का रोल बढा!

फिल्म ब्लू से जुड़े हुए एक सूत्र के अनुसार, '' पहले कैटरीना को केवल एक आइटम डांस करना था लेकिन उनकी बढती मांग को देखते हुए उन्हें विशेष भूमिका सौंपी गई है। कैट ने बैंकाक में 10 दिन तक के लिए शुटिंग की।''
लेकिन अभी तक लोगो से इस बारे में छुपाया गया क्योंकि फिल्म की मुख्य हीरोइन लारा दत्ता को परेशानी हो सकती थी। यही नही फिल्म में कैटरीना और अक्षय कुमार के उपर एक हॉट आइटम गीत फिल्माया गया है।
लेकिन वही कैटरीना ने इस खबर से इंकार करते हुए कहा, '' मेरा रोल पहले जितना है इसमें कोई बढोत्तरी नही की गई है।''
अब सच्चाई क्या है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन कैट की मांग तो बढी है इस बात से इंकार नही किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications