..................... Katrina Kaif Blames This Man For Leaking Stories About Her - Hindi Filmibeat

Oppss.. सलमान हों या रणबीर.. कैटरीना की पर्सनल बातें ये करते हैं LEAK

कैटरीना कैफ ने अपने ड्राइवर पर निजी बातें लीक करने का आरोप लगाया है। क्योंकि आजकल कैटरीना की पर्सनल बातें कुछ ज्यादा ही मीडिया में घूम रही हैं।

By Neeti

जी हां, कैटरीना कैफ ने अपने ड्राइवर पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पर्सनल बातें मीडिया में लीक करता है। कोई शक नहीं आजकल कैटरीना कैफ अपने प्रोफेशनल लाइफ की बजाए पर्सनल दांव पेचों को लेकर ज्यादा सुर्खियों में है। और कैट को यह बात बिल्कुल नहीं पसंद आ रही।

फिलहाल, कैटरीना के आस पास के सभी लोग शक के घेेरे में हैं। लेकिन कैट का निशाना अपने ड्राइवर पर ही है। कैट कब, कहां, किससे मिलती हैं.. यह सभी बात बाहर आ जाती है। कोई शक नहीं कि कैट आजकल पर्सनल लाइफ को लेकर ही मीडिया में छाई हुई हैं।

एक साथ दिखेंगे शाहरूख- कैटरीना.. शादी.. और मुंह मांगा दाम!

katrina kaif

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में हैं।

फिल्म 'बार बार देखो' की शूटिंग के दौरान और फिल्म रिलीज के बाद भी यह अफवाहें उड़ती रहीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कैट को डेट कर रहे हैं।

उसके बाद खबरें आईं कि कैटरीना कैफ अपने फितूर को-स्टार आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।

हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट भी किया गया। लेकिन फिर यह खबरें भी आई किं दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है।

सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ ने आदित्य रॉय कपूर को हमेशा अच्छे दोस्त की तरह माना है।

आदित्य और कैटरीना दोनों लगभग 2 सालों से दोस्त हैं। और आदित्य उस वक्त भी कैट के दोस्त थे, जब वे रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं।

फिल्मों की बात करें तो फिलहाल कैटरीना कैफ.. जग्गा जासूस और टाईगर जिंदा है में नजर आने वाली हैं।

दोनों ही फिल्में साल 2017 में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि अगला साल कैट के लिए बेहतर होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X