14 साल में पहली बार.. 2018 में बनेगी सुपरहिट जोड़ी.. एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी
हाल ही में एनाउंस हुई फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म के लिए एक ऐसी जोड़ी बनाने की प्लानिंग हो रही है जो पहले कभी साथ नहीं देखी गई है।
Recommended Video

कई बड़ी फिल्मों के बीच हाल ही में एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हो चुका है। ये फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। जहां एकतरफ फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह फाइनल हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लिए अब एक्ट्रेस के तौर पर कैटरीना कैफ का नाम लिया जा रहा है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस के नाम पर मुहर नहीं लगी है।
[#Poster: 2017 का सबसे बड़ा हीरो....और सबसे बड़ा विलेन....स्वागत करेंगे या नहीं?]
वहीं अगर कैटरीना इस फिल्म के लिए फाइनल होती हैं तो उनके 14 साल के बॉलीवुड करियर में ये पहली बार होगा तब वे रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। दो सुपरस्टार्स की इस जोड़ी को देखना न सिर्फ फैंस के लिए दिलचस्प होगा बल्कि बॉलीवुड एक धमाकेदार जोड़ी भी मिल जाएगी।

अब तक रणवीर सिंह के साथ दीपिका की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया गया। वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म मिलने के बाद दीपिका को कैटरीना कैफ के तौर पर एक और कॉम्पटीटर मिल जाएगी। आगे जानें फिल्म के बारे में कुछ और बातें और जानें इस फिल्म में कैट के फाइनल होने के हैं कितने चांसेस-


Click it and Unblock the Notifications