रणबीर से नहीं मिली कैटरीना कैफ

शायद यही वजह है कि इस बार अपने जन्मदिन पर कट्रीना ने रणबीर कपूर की अनदेखी की। हुआ यूं कि अपनी फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा की स्क्रीनिंग देखने पहुंची कट्रीना कैफ। मुंबई के एक मॉल में स्क्रीनिंग हो रही थी। वहीं रणबीर कपूर भी अपने किसी काम से आये थे। दोनों को एक दूसरे के बारे में जानकारी मिली कि दोनों एक ही जगह पर हैं, लेकिन कट्रीना ने रणबीर में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी।
यह भी नहीं जताया कि उन्हें रणबीर की शुभकामनाओं की जरूरत है। उन्होंने साफतौर पर इसकी कमी भी महसूस नहीं होने दी। जबकि उसी दिन वह सलमान खान से मिलने ब्रांदा के एक स्थान पर गयीं, जहां सलमान शूटिंग कर रहे थे। फिर वह शाहरुख की पार्टी में शामिल हुईं। कैटरीना ने खुद कहा कि वह अब कभी भी पार्टी आयोजित नहीं करना चाहती। खासतौर से अपने जन्मदिन पर। चूंकि इसी वजह से दो अच्छे दोस्त यानी सलमान व शाहरुख के बीच दरार आया। सो उन्होंने अपना जन्मदिन बिल्कुल आम तरीके से मनाया।


Click it and Unblock the Notifications