करण जौहर की फिल्म में कैटरीना और अनुष्का बनेंगी बहनें!
[गपशप] हमने कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को फिल्म 'जब तक है जान' में साथ देखा था। लेकिन एक बार फिर से खबरें जोर पकड़ रही हैं कि ये दोनों सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखने वाली हैं। ऐसा काफी कम ही होता है, जब एक्ट्रेस की जोड़ी रिपीट होती दिखती है।
खबरों की मानें तो करण जौहर एक फिल्म को लेकर प्लान कर रहे हैं। जिसमें वे कैट और अनुष्का को कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में ये दोनों एक्ट्रेस आमने सामने नहीं बल्कि बहनें नजर आएंगी।
रिपोर्ट के अनुसार, करण ने कैटरीना और अनुष्का से स्क्रिप्ट के साथ इस फिल्म के लिए अर्पोच किया है। हालांकि अभी दोनों एक्ट्रेस की तरफ से जवाब आना बाकी है।
सुन लें विराट..ये है अनुष्का की फेवरिट स्टाइल
बहरहाल, उम्मीद है इस फिल्म से बॉलीवुड फैंस काफी खुश होंगे। आखिर उन्हें दो खूबसूरत एक्ट्रेस एक साथ एक ही फिल्म में जो देखने मिलेंगी। वैसे, फिलहाल यह फिल्म काफी दूर नजर आ रही है क्योंकि एक तरफ है कैटरीना कैफ, जिनके पास जग्गा जासूस, फितूर और फैंटम जैसी फिल्में हैं।
वहीं, दूसरी ओर अनुष्का शर्मा भी अपनी आगामी फिल्में बॉम्बे वेलवेट और दिल धड़कने दो में व्यस्त हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


