बिल्लियों की तरह लड़ पड़ी कैटरीना-अनुष्का

अब आप सोच रहें होंगे की ऐसा क्या हो गया? खबर ये है कि कैटरीना को जैसे ही पता चला कि उनका मेकअप मैन सुभाष एक इवेंट में अनुष्का के साथ दो दिन के लिए बाहर जा रहे हैं, कैट ने सारा यशराज कैंप अपने सर पे उठा लिया। दरअसल कैट को मेरे ब्रदर की दुल्हन की शूटिंग खत्म करनी थी जिसके लिए उन्हें मेकअप आर्टिस्ट की जरूरत थी और उनका मेकअप आर्टिस्ट सुभाष काफी समय से उनके लिए ही काम कर रहा है। बाद में सुभाष ने अनुष्का के लिए भी काम करना शुरू कर दिया क्योंकि कैट ने उन्हें फुल टाइम के लिए अपॉइंट नहीं किया था।
सुभाष ने काफी पहले से ही कैट को लंदन की ट्रिप के बारे में बता दिया था, लेकिन कैट ने उन्हें बाहर जाने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें पैचवर्क शूट के लिए सुभाष की जररूत थी। मेकअप मैन सुभाष ने फिर कैट के मैनेजर को बताया कि यह ट्रिप कैंसल नहीं हो सकती क्योंकि उसने वीजा और टिकट दोनों ही ले लिए हैं। इसके बाद भी कैट को बात समझ नहीं आयी और इस बार उन्होंने यशराज फिल्म्स के हेड से ही बात कर ली। फिर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपनी दबंगई दिखाते हुए शूट करने से भी मना कर दिया।
जब आदित्य चोपड़ा को पूरी बात का पता चला उन्होंने अनुष्का से तुरंत यह कह दिया कि वह सुभाष को साथ ना ले जाए। इस तरह कैट की जीत हो गयी। लेकिन मैकअप आर्टिस्ट इस बात से परेशान हो गया क्योंकि ना तो पैचअप वर्क हुआ और ना ही वो लंदन जा सके। हम आपको बता दें कि फिल्मों में अनुष्का का पदार्पण यशराज कैम्प से ही हुआ है और साथ ही साथ आज कल कैट इस कैम्प की हॉटफेवरेट बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications