ALERT: कैटरीना ने अनाउंस कर ही दी शादी की तारीख!
[गपशप] जितने भी फैन्स ये जानने के लिए उत्साहित थे कि आखिर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ शादी करने के लिए तैयार हैं या नहीं उनके सब सवालों का जवाब कैटरीना कैफ ने दे दिया है। कैट ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ साफ मीडिया को अपनी शादी की तारीख का एलान कर दिया है।अब कैट और रणबीर कपूर से अक्सर कभी सगाई तो कभी शादी की बाते पूछी जाती है। लेकिन इस बार हाज़िर जवाबी का अवार्ड तो कैट ही ले गईं।
उन्होंने अपनी शादी पर सवाल पूछने वालों के लिए एक अच्छा जवाब ढूढ़ निकाला है। फैंटम के प्रमोशन के लिए उनकी शादी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वो जानती थी कि कोई ना कोई ये ज़रूर पूछेगा इसलिए वो अच्छा सा जवाब सोच कर आई हैं।
[NEWCOMER कैट को था सलमान का सहारा....अब बन गई हैं सलमान!]
और अब जवाब भी सुन लीजिए - कैटरीना कैफ को जिस दिन नेशनल अवार्ड मिल जाएगा उस दिन वो शादी कर लेंगी! नहीं नहीं निराश मत होइए। ऐसा थोड़ी है कि वो शादी नहीं करेंगी। आखिर सैफ को हम तुम के लिए और सलमान को चिल्लर पार्टी के लिए भी तो नेशनल अवार्ड मिला ही है ना! अब ठोंको ताली! 
PS वैसे फैंटम में कैट ने वाकई काफी अच्छा काम किया है...जानिए क्यों देखें फिल्म--->[फैंटम - इन कारणों से देखें फिल्म]


Click it and Unblock the Notifications


