कैटरीना कैफ और उनकी डाइट..

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को साल 2014 की सबसे हॉटेस्ट, सेक्सी और खूबसूरत एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। लिहाजा, जब ऐसा खिताब आपके सिर हो, तो अपनी बॉडी फिगर का ध्यान तो रखना ही पड़ता है न। कैटरीना भी खुद के फिगर को मेंटेन करने के लिए इन दिनों डाइटिंग पर हैं।

वैसे, सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में आप सबने कैटरीना का डाइटिंग अवतार देख ही लिया है। कैटरीना को इसके लिए कई लोगों से सहारना भी मिली। दरअसल, कुछ महीनों पहले कंधे पर चोट लगने की वजह से कैट ने काफी वजन बढ़ा लिया था। जिसकी भरपाई अब वे कर रही हैं।

मैक्रो बॉयोटिक डाइट

खबरों के अनुसार, न सिर्फ कैटरीना लगातार जिमिंग और योगा कर रही हैं, बल्कि अपने डायट पर भी खासा ध्यान दे रहीं हैं। आपको बता दें, इस दौरान कैटरीना सिर्फ 'मैक्रो-बॉयोटिक' डाइट पर हैं। मैक्रो बॉयोटिक डाइट यानि की कुछ खास सब्जियां, फल, स्टैपल फूड, ब्रेड वगैरह। कैटरीना के लिए हर दो घंटे में एक डब्बा पहुंचाया जाता है, जिसमें उनके लिए मैक्रो बॉयोटिक डाइट फूड रहता है।

वहीं, कैटरीना अपनी जिमिंग को लेकर भी काफी ध्यान दे रही हैं। आपको बता दें, कंधे पर चोट की वजह से कैटरीना का वजन 68 किलो तक बढ़ गया था। लेकिन कैटरीना वापस उसे मेंटेन कर रही हैं। और करें भी क्यों न, जब आप देश ही नहीं दुनिया की हॉट एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हों, तो यह सब करना ही पड़ता है। ऑल दि बेस्ट कैट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X