..................... Katrina Kaif और Deepika Padukone एक साथ करेंगी धमाका? Katrina Kaif and Deepika Padukone do a blast together? Spy Universe is about to play a big bet! - Hindi Filmibeat

Katrina Kaif और Deepika Padukone एक साथ करेंगी धमाका? स्पाई यूनिवर्स खेलने वाला है बड़ा दांव!

katrina kaif, deepika padukone

यशराज फिल्म्स ने जब से अपने आधिकारिक स्पाई लोगो को रिलीज करते हुए ये ऐलान किया है कि वो ताबड़तोड़ स्पाई फिल्में बनाएंगे तब से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने एक अलग तरह का जोश भर दिया है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए काफी बेहतरीन है। पता चला है कि अब इस यूनिवर्स में सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि हीरोइंस भी धमाका करती हुईं नजर आने वाली हैं।

जी हां, फिल्म पठान के लेखर श्रीधर राघवन ने जो खुलासा किया है वो किसी को भी चौकाने के लिए काफी है। उन्होने कहा है कि, YRF स्पाई यूनिवर्स में महिलाएं भी धमाका करने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

पता चला है कि पठान की दीपिका पादुकोण और टाइगर की कैटरीना कैफ एक साथ दिखेंगी। जी हां, रुबाई और जोया को एक साथ देखा एक दमदार अनुभव साबित होने वाला है।

हालांकि इस वक्त टाइगर 3 को लेकर सिर्फ चर्चा है जो कि इस साल के अंत तक रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ दमदार एक्शन करती हुईं नजर आने वाली हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में निगेटिव रोल इमरान हाशमी कर सकते हैँ। लेकिन यशराज फिल्म्स ने इसको एक बड़ा सीक्रेट रखा है। कहा जा सकता है कि ये सरप्राइज थिएटर्स में ही मिलेगा।

Read more about: katrina kaif deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X