मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर के साथ कॉम्पीट करेंगी कैट

katrina kaif
बॉलीवुड में आमिर खान को लोग सालों से मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से जानते हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि जल्द ही इसमें एक और नाम जुड़ ही जाएगा मैडम परफेक्टनिस्ट का अब आप सोच रहें होंगे कि वो कौन सी एक्ट्रेस है जो अब आमिर के साथ कॉम्पीट करेंगी। वो और कोई नहीं बॉलीवुड की बॉर्बी डाल कैटरीना कैफ है जो अब जल्द ही मिस परफेक्टनिस्ट का ताज ले सकती हैं।

अरे चौक गये ना लेकिन अब आपको और भी ज्यादा आश्चर्य होगा ये जान कर कि ये बात और कोई नहीं आमिर के भांजे इमरान खान ही लोगों से कह रहे हैं। इमरान का मानना है कि उन्होंने अब तक जितने भी एक्ट्रेस के साथ काम किया है उनमें से उन्हें कैट के काम करने का तरीका काफी पसंद आया।

इमरान की माने तो इनका कहना है कि कैट के काम करने का लेवल आमिर के काम के तरीके जैसा ही है। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में इमरान और कैट दोनों साथ काम कर रहें हैं।

कैट के कायल हो चुके इमरान ने यह भी कहा कि उन्हें कैट के अपने काम के प्रति ईमानदारी को देखकर काफी अच्छा लगता है। कैट अपने हर सीन और डांस स्टेप के लिए जी जान से मेहनत करती हैं। अगर आपको याद होगा कि कैटरीना ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उन्हें हिन्दी का एक शब्द भी नहीं आता था लेकिन अब सबके साथ हिंदी में ही बात करती हैं।

हम आपको बता दे कि इमरान ही नहीं बल्कि इससे पहले प्रकाश झा को भी बतोर एक्ट्रेस काफी पसंद है और उन्होंने अपनी फिल्म आरक्षण के प्रमोशन के समय कैट के काम करने की तारीफ कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X