9 सालों के बाद- साथ आ रहे हैं अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ- धमाकेदार फिल्म!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी शुरुआत से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। अभी तक फिल्म के एक्ट्रेस की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी बनने वाली है। जी हां, लगभग 9 सालों के बाद अक्षय कुमार और कैटरीना एक साथ आने वाले हैं।
इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ 'हमको दिवाना कर गए', सिंह इज किंग, तीस मार खां, नमस्ते लंदन, वेलकम और दे दना दन जैसी फिल्मों में साथ दिखें हैं। इनकी जोड़ी काफी सुपरहिट रही है। साथ में इनकी अंतिम फिल्म थी तीस मार खां, जो 2010 में आई थी।

कैटरीना कैफ से पहले सूर्यवंशी में जैकलीन फर्नांडीज का नाम फाइनल माना जा रहा था। लेकिन अब फिल्म से कैटरीना का नाम जोड़ा जा रहा है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है। करण जौहर के प्रोडक्शन इस तले फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर से ही जाहिर है फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। यहां अक्षय कुमार आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications