PICS: दीवाली पर कैटरीना कैफ ने की अंबानी के बेटे के साथ पार्टी
कैटरीना कैफ वैसे तो अंबानी परिवार के काफी करीब रही हैं लेकिन इस दीवाली वो मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के साथ पार्टी करती दिखीं।
कैटरीना कैफ के यूं तो बॉलीवुड में काफी दोस्त हैं लेकिन इस बार दीवाली उन्होंने एक नए बिज़नेसमैन दोस्त के साथ मनाई और ये दोस्त हैं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी।
जी हां, इस बार अनिल कपूर की दीवाली पार्टी पर कैटरीना कैफ आकाश के साथ पहुंची और आकाश के ही साथ निकलीं। कैटरीना अपनी गोल्डन सारी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
[PICS: आमिर की दीवाली पार्टी पर ताश खेलते शाहरूख - गौरी - किरण!]

वहीं आकाश ने एक सफेद कुर्ता और साथ में नीली नेहरू जैकेट पहन रखी थी। गौरतलब है कि आकाश रिलायंस के नए प्रोजेक्ट जियो के हेड हैं। इस प्रोजेक्ट को वो अपनी जुड़वा बहन ईशा के साथ लीड कर रहे हैं।
वैसे तो कैटरीना कैफ अंबानी परिवार के काफी करीब हैं लेकिन ये पहला मौका रहा जब वो आकाश के साथ पार्टी करती दिखाई दीं। आकाश और कैटरीना एक ही साथ बच्चन की दीवाली पार्टी में भी पहुंचे।
और ये पहला मौका है जब आकाश को इस तरह किसी बॉलीवुड पार्टी में खासतौर पर नोटिस किया गया। अब हो सकता है कि ये केवल कैटरीना की नई दोस्ती हो, या फिर आकाश की नई बॉलीवुड में दोस्ती बढ़ाने की दस्तक। पर इस बार दीवाली पर इस नई दोस्ती ने लोगों का ध्यान ज़रूर खींचा।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने भी अपने करियर की शुरूआत किंगफिशर मॉडल के तौर पर की थी। उनकी दोस्ती विजय माल्या से काफी थी। इसी किंगफिशर कैलेंडर के चलते उन्हें बूम से बॉलीवुड में एंट्री मिली थी।
इसी कारण कैटरीना कैफ की बिज़नेसमैन और विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या से भी काफी दोस्ती थी।


Click it and Unblock the Notifications
















