चमेली बन 'देसी गर्ल' पर भारी पड़ेगी 'शीला'

इसी कड़ी में आने वाली एक और फिल्म हैं और वह है करण जौहर की 'अग्निपथ'। अपने पापा यश चौहर की नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म 'अग्निपथ' की रीमेक बनाने वाले करण की इस फिल्म में जबरदस्त आयटम नंबर भरा गया है जिसे खूबसूरत कैटरीना कैफ पर फिल्माया जायेगा, उम्मीद है कि आने वाले एक हफ्ते में इस गाने की शूंटिग शुरू हो जायेगी। गाने के बोल है 'चिकनी चमेली'।
कैट का पिछला आयटम नंबर 'शीला की जवानी' आज भी लोगों की जुबां पर है। लोग आज भी इस गाने पर थिरकते नजर आते है, ऐसे में उम्मीद की जाती है 'चिकनी चमेली' को भी दर्शकों का वैसा ही रिस्पांस मिलेगा जैसा शीला की जवानी को मिला था।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा है। कृष् के बाद वो रितिक के बाद लंबे अरसे बाद पर्दे पर नजर आयेंगी। लेकिन आयटम नंबर प्रियंका की बजाय कैट के हिस्से में चला गया है ऐसे में खबर है कि प्रियंका ने जब यह सुना उन्हें बहुत ज्यादा बुरा लगा क्योंकि उनकी मंशा थी कि यह आयटम नंबर कैट, करीना और दीपिका को छोड़कर किसी पर भी फिल्माया जा सकता था।
भई यह तीनों ही तारिकाएं प्रियंका की कट्टर प्रतिद्धंदी है। जिसमें कैटरीना का नंबर सबसे ऊपर है। ऐसे में अगर उन्ही की फिल्म में कैट को आयटम करने को मिलेगा तो जाहिर है उन्हें असुरक्षा तो होगी ही, सो हो रही है। क्योंकि इतिहास रहा है कि फिल्मों में आयटम करने वाली अभिनेत्रियां फिल्म की रीयल हिरोईन से ज्यादा क्रेडिट ले जाती है।


Click it and Unblock the Notifications