KHANS से लेकर कपूर्स.. कैटरीना के सबके मुंह पर लगाया ताला!
[गपशप] काफी समय से बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस की फीस को लेकर विवाद जारी था। किसे कितना मिलना चाहिए.. कौन बॉक्स ऑफिस पर सफल है, कौन फ्लॉप.. वगैरह.. वगैरह.. इस विवाद में बॉलीवुड के खान्स से कर लगभग सभी सितारे शामिल थे। बहरहाल, फिल्म फितूर के निर्देशक ने इस पूरे विवाद को ही खत्म कर दिया।
जी हां, फिल्म फितूर के लिए कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर को बराबर फीस दी गई है। सूत्रों की मानें तो कैट- आदित्य दोनों को इस फिल्म के लिए 4 करोड़ की फीस दी गई है। हालांकि कैटरीना आदित्य से इंडस्ट्री में सीनियर हैं। लेकिन फिल्म के निर्माता ने दोनों को एक ही फीस देने का फैसला किया।
CLASH: सलमान या ऋतिक रोशन.. किसी एक से भिड़ेगी कैटरीना की फिल्म!
अच्छी बात यह है कि इस फैसले पर न ही कैटरीना ने उंगली उठाई और न ही आदित्य ने कोई सवाल किया। दिलचस्प बात यह भी है कि फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर को इन दोनों सितारों से ज्यादा की फीस दी गई है। खबरों के अनुसार, अभिषेक कपूर ने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ चार्ज किया है।
हम्ममम.. इस फीस के बाद तो उम्मीद करते हैं फितूर अच्छी खासी कमाई कर जाए। खैर, यहां जानें एक फिल्म के लिए बॉलीवुड सितारों की कीमत-


Click it and Unblock the Notifications


