मेकअपमैन की फिल्म करेंगी कैटरीना
बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सलमान खान के साथ रहते रहते दरियादिली आ गई है। इसीलिए तो अपने मेकअप मैन सुभाष सिंह की मदद करने के लिए उनकी भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गई है।
कैटरीना ने कहा कि उन्हें मेकअप मैन सुभाष सिंह की फिल्म का ऑफर आया था। वे उनकी फिल्म में काम करने के लिए तैयार है लेकिन अभी कुछ बाते तय होनी बाकी है इसलिए अभी कुछ भी अंतिम नही कहा जा सकता है।
गौरतलब हो कि अमिताभ बच्चन ने भी अपने मेकअप मैन दीपक सावंत की भोजपुरी फिल्मे गंगा और गंगोत्री में काम किया था दोनों ही फिल्मो ने काफी पैसा कमाया था।


Click it and Unblock the Notifications