2.5 लाख की ड्रेस मिली कैटरीना को
कुछ दिन पहले कैटरीना मुंबई के वर्ली स्थित एक मॉल में शॉपिंग करने गई थीं. वहां पर गुची के शोरूम में जब वह घूम रही थीं, तो उन्हें एक ड्रेस पसंद आई. लेकिन जब कैटरीना ने नजदीक जाकर उसके प्राइज टैग पर नजर डाली तो वे मन मसोसकर रह गईं, क्योंकि उसकी कीमत ढाई लाख रुपए थी.
कैटरीना ने इतनी महंगी ड्रेस न खरीदने की सोची, लेकिन वह ड्रेस बार-बार उनका ध्यान खींच रही थी. आखिरकार कैटरीना ने स्टोर के मैनेजर को ड्रेस घर पर भेजने के लिए कहा, तब उन्हें बताया गया कि यह ड्रेस तो बिक चुकी है. इसके बाद मायूस कैटरीना घर चली गईं.
कैटरीना के जाते ही स्टोर के मैनेजर ने गुची के इटली स्थित दफ्तर को मेल भेजकर कैटरीना और ड्रेस के बारे में जानकारी दी. इटली के दफ्तर में बैठे अधिकारियों ने तुरंत ही स्टोर मैनेजर से कहा कि वह ड्रेस कैटरीना को गिफ्ट में भेज दी जाए. जब कैटरीना के घर यह ड्रेस कूरियर से पहुंची तो वह बेहद खुश हो गईं.
जब 'वेलकम" के निर्देशक अनीस बज्मी ने यह ड्रेस देखी तो उन्हें भी यह पसंद आई और उन्होंने कैटरीना से इसी ड्रेस को पहनकर 'वेलकम" के शीर्षक गीत पर नाचने के लिए कहा. कैटरीना भी खुशी-खुशी राजी हो गईं.


Click it and Unblock the Notifications