मैंने 'शीला की जवानी' का खूब मजा लिया: कैटरीना
नई दिल्ली। फरहा खान की फिल्म 'तीस मार खां' में कैटरीना कैफ का आइटम नंबर 'शीला की जवानी' दर्शकों को खूब लुभा रहा है। 'शीला की जवानी' के जारी होने से काफी पहले से ही इस गीत और इसमें कैटरीना के नृत्य की चर्चा शुरू हो गई थी।
रेडियो स्टेशनों और टेलीविजन चैनलों पर बार-बार प्रसारित किए जा रहे इस गीत के बोलों और उन पर किए गए कैटरीना के खूबसूरत नृत्य ने दर्शकों के दिलों की धड़कनों को खूब बढ़ाया है।
गीत के बोलों में आकर्षण है लेकिन उनका कोई खास मतलब नहीं है। कैटरीना कहती हैं, "गीतों के बोल, बोल हैं। कोई उन्हें गम्भीरतापूर्वक नहीं लेता और इस तरह के गीतों का विश्लेषण नहीं करता। यदि आपको विश्वास है कि आपने अपनी सीमाओं को नहीं तोड़ा है तो गीतों के बोल कोई मतलब नहीं रखते और आप उस पर सहजता से प्रस्तुति देते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैंने अपने नृत्य का मजा लिया है। मैं नहीं जानती कि मैं तकनीकी रूप से कितनी अच्छी हूं लेकिन मुझे इसे करने में अच्छा लगा और मैंने इसका पूरा मजा लिया।"
'शीला की जवानी' गीत इसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म 'दबंग' के लोकप्रिय आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' को टक्कर दे रहा है। 'मुन्नी बदनाम हुई' मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया है।


Click it and Unblock the Notifications