..................... Katrina in short skirt? Salman doesn't approve! | मिनी स्‍कर्ट में कैट नापसंद: सल्‍लू - Hindi Filmibeat

मिनी स्‍कर्ट में कैट नापसंद: सल्‍लू

By Staff

सलमान ने कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्‍म न्‍यूयार्क देखने से मना कर दिया। यही नहीं वे कैट की फिल्‍में देखना पसंद नहीं करते है। इसका कारण जानना चाहेंगे?

अब इसे प्‍यार कहें, जलन या फिर अपना अधिकार जमाने की इच्‍छा। सलमान नहीं चाहते कि कैट फिल्‍मों में कम कपड़ो में दिखाई दें। शायद सलमान को कैट का दूसरे हीरो के साथ रोमांस करना भी पसंद न आता हो।

सलमान ने आईबीएन को दिए एक साक्षात्‍कार में खुद स्‍वीकार किया था, '' एक बार मैंने कैट को मिनी स्‍कर्ट में देखा था, मुझे बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं लगा था। लेकिन मैं इस पर पाबंदी नहीं लगा सकता हूं। इससे अच्‍छा है कि इन चीजों (फिल्‍मों) से दूर रहें।''

सलमान ने कहा कि वे कैट की फिल्‍मों का प्रोमों देखकर फिल्‍म का अंदाजा लगा लेते है। वे नहीं चाहते कि कैट के काम में दखलअंदाजी करें इसलिए वे कैट की फिल्‍मों के सेट पर मौजूद नही रहतें है। वे नहीं चाहते कि मीडिया की इस खबर को प्रमुखता मिले की कैट का ब्‍यायफ्रैंड काफी गुस्‍से वाला है।

यही नहीं सलमान ने बताया कि एक गर्लफ्रैंड को छोड़कर बाकी सभी पुरानी गर्लफ्रैंड के साथ सम्‍पर्क में है। अब किससे साथ सम्‍पर्क में नहीं है ये तो हम सब जानते है, पर कैट को सलमान के इस रवैये से परेशानी नहीं होती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X