कैटरीना ने सुरक्षा को नजरअंदाज कर पकड़ी टैक्सी

Katrina kaif
अगर कोई बहुत ज्यादा मशहूर हो तो उसके चाहने वाले भी ज्यादा ही होते हैं। खास कर हमारे भारत में लोग हीरो-हीरोइन के लिए पागल होते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब जनता कुछ भी कर गुजरने को तैयार होती है। लेकिन कभी कभी ये चाहत फिल्मी हस्तियों के लिए सिरदर्द बन जाती है और उससे कहीं ज्यादा पेशानी पर बल सुरक्षा कर्मियों के पड़ता है जिनके ऊपर पॉपुलर फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।

देखें : राजनीति की तस्वीरें

लेकिन तब क्या हो जब कोई फिल्मी हस्ती खुद ही अपने सुरक्षा चक्र को तोड़कर बाहर निकल जाये। जीं हां कुछ ऐसा ही किया सेक्सी कैटरीना ने। जिन्हें अपनी आगामी फिल्म राजनीति के प्रमोशन के लिए बैंगलोर जाना था। जिसके लिए उन्हें मुंबई से बैंगलोर के लिए फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन उनकी कार ट्रैफिक में फंस गई जिसकी वजह से उनको एयर पोर्ट पहुंचने में देरी हो रही थी। फिर क्या था मैडम ने अपने ड्राईवर और कार दोनों को छोड़ दिया और एक टैक्सी पकड़ कर एयर पोर्ट पहुंच गई।

देखें : मदमस्त कैटरीना को

टैक्सी ड्राईवर को भी काफी देर बाद एहसास हुआ कि वो जिसको गाड़ी में बिठाकर एयरपोर्ट छोड़ने आया है वो हर दिल अजीज कैटरीना कैफ है। फिलहाल कैटरीना सही सलामत एयर पोर्ट पहुंच गई जहां उनका प्रकाश झा और रणबीर कपूर दोनों इंतजार कर रहे थे। दोनों ने कैटरीना की इस दिलेरी पर जमकर डांट लगाई लेकिन बोल्ड एंड ब्यूटीफूल कैटरीना को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने उन्हें मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनके फैन्स उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं इसलिए वो उनको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं । लेकिन कैटरीना मैडम हम भी आपसे एक बात कहना चाहते हैं कि मुसीबत कभी बता कर नहीं आती है इसलिए आप अपना जरा ध्यान रखा कीजिये और इस तरह का काम दोबारा मत कीजियेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X