कैटरीना ने दिलाई सलमान को एक था टाईगर!

मीडिया रिपोर्टर से बातचीत के दौरान कैटरीना को जब बताया गया कि सलमान ने अपने इंटर्वयू के दौरान कहा था कि उन्होने कबीर खान को कैटरीना को एक था टाईगर में लेने का सुझाव दिया था तो कैटरीना ने कहा "अच्छा उन्होने अब ये कहा?"
"सच तो ये है कि कबीर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने 2010 में रिलीज हुई न्यूयार्क में साथ में काम किया था और तब से हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ काम करना एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा। उसके बाद से मैं हर वीकेंड और हर फंक्शन पर जैसे ईद पर मिलते हैं। न्यूयार्क की रिलीज के बाद उन्होने मुझसे मिलकर एक था टाईगर के बारे में बताया और मैने तभी उन्हें हां कर दी थी। उनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा और साथ ही मुझे फिल्म का आईडिया भी पसंद आया।"
"उसके कुछ समय बाद कबीर ने मुझसे कहा कि वो सलमान से मिलना चाहते हैं। मैने उन्हें कहा कि वो सीधे सलमान से मिलें क्योंकि सलमान ने हमेशा से कबीर का काम पसंद किया है। सलमान ने मुझे न्यूयॉर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया था। मैन उनसे ये भी कहा कि मैं ये तो नहीं कह सकती कि सलमान फिल्म में काम करने को तैयार होंगे या नहीं लेकिन वो तुरंत बता देंगे कि वो काम करना चाहते हैं या नहीं। वो आपका वक्त बर्बाद नहीं करेंगे और अपनी बात से नहीं हटेंगे।"
यानी कि देखा जाए तो सलमान ने कैटरीना को नहीं बल्कि कैटरीना ने सलमान को एक था टाईगर दिलाई है। कैट ने ही कबीर को बोला कि वो सीधे सलमान ने बात करें। कैट की मानें तो सलमान को वो सबसे अच्छी तरह समझती हैं। लेकिन सलमान की बात का क्या वो क्यों कह रहे हैं कि कैटरीना अगर एक था टाईगर में हैं तो उनकी वजह से? खैर सच क्या है ये तो टाईगर या कैट ही जानते हैं लेकिन हमें तो इस बात से मतलब है कि जल्द ही ये खूबसूरत जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications