कैटरीना की मुश्किल बढी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ लगातार अपने हिंदी उच्चारण को लेकर मेहनत कर रही है। लेकिन अभी भी उनकी हिंदी इतनी अच्छी नही हो पाई है कि फिल्मों की डबिंग खुद कर सके। इसीलिए जब निर्देशक राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में संवाद देने का काम कर रही थी तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ब्रिटिश उच्चारण के कारण कैटरानी को फिल्म की डबिंग के दौरान दिक्कत हुई हालांकि वह हिंदी बोलने का लगातार प्रयास कर रही हैं। यह खूबसूरत अभिनेत्री फिल्म में डबिंग के काम को सबसे कठिन मानती हैं।
संतोषी खुद अपनी फिल्म के डबिंग पर ध्यान दे रहे थे, जिस कारण कैटरीना की मुसिबत और बढ़ गई थी। कैटरीना ने कहा कि डबिंग के दौरान शब्दों के उच्चारण में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
ajab prem ki ghazab kahani अजब प्रेम की गजब कहानी कैटरीना कैफ बालीवुड राजकुमार संतोषी bollywood katrina kaif raj kumar santoshi


Click it and Unblock the Notifications