अभिषेक-कैटरीना का हैंगओवर
फिल्म सरकार में अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ की जोड़ी बनी थी, लेकिन यह जोड़ी बहुत थोड़ी देर के लिए पर्दे पर थी इसलिए लोगों के जेहन में होगा भी नहीं कि दोनो कभी किसी फिल्म में एक साथ आ चुके है। कैट की जोड़ी केवल अक्षय कुमार के साथ ही सुपरहिट रही है।
अब सुनने में आ रहा है कि हालीवुड फिल्म हैंगओवर के हिंदी रीमेक में अभिषेक और कैटरीना की जोड़ी बनने वाली है। निर्देशक अनीश बज्मी ने इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए है। फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियावाला करेंगे।
फिल्म में परेश रावल, रितेश देशमुख और संजय दत्त को लिए जाने की सूचना है। फिल्म की शुटिंग अगले वर्ष से शुरू होने की उम्मीद है।
abhishek bachchan अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन कैटरीना कैफ परेश रावल रितेश देशमुख संजय दत्त hangover katrina kaif paresh rawal riteish deshmukh sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications