नाराज हैं कैटरीना कैफ.. जानिए किसने किया कैट को परेशान!
[गपशप] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग इतने समय से चल रही है कि अब फैंस तो क्या खुद फिल्म के एक्टर्स भी ऊब गए हैं। अलग अलग कारणों से फिल्म की रिलीज काफी पिछड़ती जा रही है। अनुराग बसु ने यहां तक की फिल्म की कहानी पूरी करने में भी काफी देर कर दी थी।

रणबीर कपूर का कहना है कि, 'जग्गा जासूस के लिए अभी भी 70 दिनों की शूटिंग बाकी है। अनुराग बसु एक क्रेजी डाइरेक्टर हैं। वे बिना स्क्रिप्ट के काम करते हैं और शूटिंग करते करते भी उनमें बदलाव करते जाते हैं। लिहाजा, फिल्म काफी भागमभाग में बनती है।'
फिल्म की शूटिंग के बाद कई सीन्स की दोबारा शूटिंग भी हो चुकी है। लेकिन अब अनुराग एक बार फिर रिशूटिंग के लिए रणबीर- कैटरीना कैफ से डेट मांग रहे हैं। रणबीर का तो नहीं पता, लेकिन कैट जरूर नाराज हो चुकी हैं।
PICS: ऐश, करीना से लेकर इन TOP स्टार्स को है फेसबुक- ट्विटर से नफरत!
खबरों की मानें तो कैट अब अनुराग बसु को और डेट देने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। वहीं, रणबीर के साथ भी अनुराग के अनबन की खबरें काफी सूर्खियां बना रही हैं। एक सूत्र के अनुसार, पहले यह फिल्म बच्चों के लिए बनाई जा रही थी, लेकिन शूटिंग के साथ यह फिल्म एक एडल्ट ड्रामा में बदल चुकी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

