..................... Katrina Embarrasses Manoj by Touching His Feet | कैटरीना ने मनोज बाजपेयी के पैर छूए - Hindi Filmibeat

कैटरीना ने मनोज बाजपेयी के पैर छूए

Katrina kaif
प्रकाश झा की राजनीति प्रदर्शित हो चुकी है। लोग इसको पसंद कर रहे हैं। चारों ओर इस फिल्म के कलाकारों का चर्चा है। लेकिन अब हम आपको बताते हैं इस फिल्म की एक दिलचस्प बात। जब इस फिल्म का प्रीमियर फिल्माया जा रहा था। फिल्म की पूरी टीम उस प्रीमियर शो के दौरान मौजुद थी। फिल्म के शो के बाद कैटरीना कैफ अपनी सीट से उठीं और उन्होंने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिये। कैटरीना ने कहा उन्होंने ऐसी एक्टिंग पहले कहीं नहीं देखी जैसी मनोज ने फिल्म में की हैं।

देखें : कैटरीना ने जीती रेस

कैट की इस हरकत से वहां बैठे सभी लोग हैरान रह गए। तो वहीं मनोज का शर्म के मारे बुरा हाल था। लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए, कैट को धन्यवाद किया और कहा जो खुद एक अच्छा अदाकार हो वो ही सच्चे अदाकार की इज्जत कर सकता है। कैट ने खुद फिल्म में एक उम्दा एक्टिंग की है। खैर एक बात तो तय है कि कैट भी भारत के रंग रूप में एक ढल गई हैं। और मनोज के बारे में यही कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वो एक अच्छे कलाकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X