रितिक के लिए कैट बनी चिकनी चमेली

Katrina Kaif
आज कल कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सम्भाल ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी जिम्मेदारी है जिसे कैट सम्भाल रही है। ये जिम्मेदारी है आयटम नंबर्स करने की जी हां आज कल कैट किसी भी फिल्म में आयटम नंबर करने को तैयार हो जाती है चाहे फिर वो उनकी फिल्म हो या फिर किसी और की।

जी हां कैट ने उनकी फिल्म तीस मार खान में शीला की जवानी में जम कर ठुमके लगाएं की देखने वालो के होश उड़ गये। फिर सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड के टाइटल सॉग में भी सलमान को बुलाकर डांस करवाया। अब खबर आई है कि वो करण जौहर की फिल्म अग्निपथ में चिकनी चमेली बनने जा रही है।

जी हां शीला अब चिकनी चमेली बन रही है रितिक रौशन के लिए, वैसे तो करण ने पहले से ही इस फिल्म में चर्चित चेहरों को लिया है। लेकिन इस फिल्म से कैट का नाम जुड़ जाने पर इस फिल्म में चार चांद लग गये हैं। कहा जा रहा है कि कैट का यह सॉग कईयों के होश उड़ा देगा।

ये तो रही बात करण के फिल्म की लेकिन इसके बाद भी कैट को आप एक और फिल्म इश्कजादे में आयटम नंबर करते हुए देख सकते हैं। इस फिल्म में वो अपने भाई के लिए जम कर डांस करने वाली है। अब सलमान की एक्स गर्ल फ्रेंड ने बॉलीवुड की सबसे टफ जिम्मेदारी तो ले ही ली है देखें शीला और चिकनी चमेली के बाद कैट के किस रूप के दर्शन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X