सलमान अब भी साथः कैटरीना
जैसे ही मीडिया में यह खबर आई कि सलमान ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट से कैटरीना की सारी चीजें बाहर कर दी हैं तो कैट मैडम फौरन बचाव की मुद्रा में आ गईं। पहले तो कैट ने इस बात से ही इंकार कर दिया कि उनका और सलमान का रिश्ता खत्म हो गया है।
कैट का कहना है कि उनकी फोटो अब भी सलमान के बेडरुम में लगी हुई है तो फिर अलग होने की बात कहां से आई। साथ ही कैट यह भी जोड़ना नहीं भूलीं कि उनकी कोई भी चीज सलमान के पास नहीं है। कैट ने कहा कि उन्होंने तो सलमान को कभी कोई गिफ्ट तक नहीं दिया तो फिर उनकी चीजें बाहर करने का सवाल ही कहां से पैदा होता है।
पिछले दिनों सलमान खान ने कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज़ किया था जिसे कैट ने ठुकरा दिया इसके बाद सल्लू भाई ने कैट को अपनी ज़िंदगी से बाहर करने की ठान ली। सुना है कैट की जॉन अब्राहम से बढ़ती नजदीकियां सलमान को नागवार गुज़र रही हैं वहीं कैट को सलमान की क्लाउडिया से दोस्ती पसंद नहीं।


Click it and Unblock the Notifications