कैटरीना का लुक सेक्सी नहीं प्रोफेशनल
विश्व में सर्वाधिक सेक्सी एशियाई महिला का खिताब पाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना केफ खुद को सेक्सी नहीं मानतीं। उनके मुताबिक वह एक साधारण काम काजी महिला हैं। जो बिल्कुल आकर्षक नहीं है। पिछले दो साल के दौरान कैटरीना कैफ ने कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन कैटरीना खुद को साधारण मानतीं हैं। उनका कहना है " मैं और आकर्षक? नहीं। लोगों को मुझे मेरे घर पर देखना चाहिए। मैं किसी भी कामकाजी लड़की की तरह ही रहती हूं।"
कैटरीना की हाल में दो फिल्में रिलीज हुईं हैं। 'अजब प्रेम की गजब कहानी" और 'दे दना दन" दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। लेकिन शायद अब कैट का आराम करने का मन है। क्योंकि उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में कोई खबर नहीं आ रही है।
वैसे कैट को फिलहाल काम से ज्यादा आराम की जरूरत है। कुछ ही दिन पहले वह अस्पताल से घर वापस आयीं हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हे कम से कम 15 दिन बेड रेस्ट करना चाहिए। कैट लगातार हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही हैं। काम के दबाव के चलते वह अपनी सेहत की अनदेखी करती रहती हैं। यही हाल रहा तो आप सच में साधारण दिखने लगेंगी मैडम।


Click it and Unblock the Notifications