CC2C मे न होकर खुश है कैटरीना

By Super

Actress Katrina Kaif
अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्‍म चांदनी चौक टू चाइना में न होने से अब काफी खुश नजर आ रही है। फिल्‍म के ज्‍यादा न चल पाने की वजह से उन्‍हें संतोष मिला है कि अगर फिल्‍म हिट हो गई होती तो फिल्‍म की हीरोइन दीपिका पादूकोण को काफी फायदा पहुंचता।

अक्षय और कैटरीना की जोड़ी ने फिल्‍मी पर्दे पर अभी तक सारी हिट फिल्‍मे दी है। अक्षय भी चाहते थे कि इस फिल्‍म मे कैटरीना को लिया जाए लेकिन बाद में उनकी जगह दीपिका पादूकोण को ले लिया गया।

खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्‍म चांदनी चौक टू चाइना को पिछली फिल्‍मों की तरह सफलता नही मिली है। जहां फिल्‍म को आलाचकों की गालियां सुननी पड़ी वहीं अक्षय का किंग का ताज छिनता हुआ नजर आ रहा है।

यही नही इस फिल्‍म के न चलने से अक्षय का बढा हुआ प‍ारिश्रमिक भी घट गया है। फिल्‍म निर्माता रतन जैन ने अपनी अगली फिल्‍म में अक्षय को कम मेहनताने देने की बात की है।

वहीं शुरू में कैट को फिल्‍म में न हो पाने का दुख तो जरूर रहा होगा क्‍योंकि उनकी जगह दीपिका ने ले ली थी। वहीं कैट ने दीपिका के प्रेमी रनबीर कपूर से फिल्‍म अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान दोस्‍ती भी कर ली थी। जिससे दीपिका परेशान हो गई थी।

खैर ये तो बालीवुड का चलन है कि हीरो हमेशा नई हीरोइन के साथ काम करता रहा है इसलिए कैट को अक्षय की अगली फिल्‍म में काम करने के बारे में भूल जाना चाहिए क्‍योंकि सुनने में आ रहा है कि अक्षय अपनी अगली फिल्‍म में सोनम कपूर को लेने जा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X