कैटरीना को नहीं मिल रहा पार्टनर
सलमान खान के साथ अपने ब्रेक-अप की खबरों से परेशान कैटरीना कैफ लोगों की ज़बान पर लगाम लगाने में जी जान से जुट गई हैं। वह इसके लिए सलमान के शो "दस का दम" में आना चाहती हैं लेकिन मुश्किल यह है कि इसके लिए उन्हें कोई पार्टनर नहीं मिल रहा।
दरअसल कैटरीना को लेकर सलमान के पजे़सिव नेचर से सभी वाकिफ हैं और यही कारण है कि कोई भी ऐक्टर कैटरीना के साथ शो में आने को तैयार नहीं। यहां तक की पिछली बार शो में कैट के साथ आए अक्षय कुमार ने भी इस बार मना कर दिया है।
वहीं शाहरुख, अभिषेक, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर और जॉन में से भी कोई तैयार नहीं। वैसे भी जॉन के लिए यही अच्छा होगा कि वह कैट से दूर रहें। सल्लू भाई पहले ही जॉन से काफी नाराज़ हैं और अब उन्हें कैट के साथ देखकर वह कहीं आग बबूला न हो जाएं।
कैटरीना कैफ दस का दम पार्टनर ब्रेकअप सलमान खान bollywood gossip boyfriend dus ka dum katrina kaif love life salman khan


Click it and Unblock the Notifications