कैट के जन्मदिन पर सल्लू नही होगे
पिछले साल के अनुभवों से सबक लेते हुए अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इस बार अपना जन्मदिन बालीवुड से दूर मनाने का फैसला किया है। वे अपने घर लंदन जाकर अपना जन्मदिन (19 जुलाई) मनाने की योजना बना रही है, जहां उनका पूरा परिवार उनके साथ रहेगा।
कैट का कहना है कि मैं 9 साल बाद अपने पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना पाऊंगी। कैट आठ भाई बहन है। सभी इस मौके पर इकट्ठा होने वाले है।
गौरतलब हो कि पिछले साल कैटरीना के जन्मदिन पर सलमान खान और शाहरूख खान के बीच लड़ाई हो गइ थी जिससे कैट को काफी परेशानी हुई थी।
तो इस बार कैटरीना सलमान से दूर रहकर अपना जन्मदिन मनाने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications