सलमान जो कहेंगे वो कैटरीना करेंगी

कुछ समय पहले अयान मुखर्जी ने एक फिल्म के लिए कैट को साइन करना चाहा इस फिल्म में रणबीर कपूर भी काम करने वाले हैं। कैटरीना को समझ नहीं आया कि वो फिल्म के लिए हां कहें या ना और निर्णय लेने में काफी समय लगाया और अंत में इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में अयान ने फिर इस फिल्म के लिए दीपिका को कास्ट कर लिया। कैट ने इस फिल्म को ना करने के पिछे डेट्स की प्रॉब्लम बतायी। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि कैट को सलमान ने ही मना किया था।
वैसे आज कल कैटरीना कुछ ऐसे हीरो के साथ भी काम कर रही हैं जिन्हें सलमान पसंद नहीं करते हैं जैसे शाहरुख खान, लेकिन सलमान ने कैट को इस फिल्म में काम करने से मना इसलिए किया क्योंकि राजनीति की शू़टिंग के समय रणबीर का नाम कैट के साथ जोड़ा जा रहा था। जब दोनो फिल्म में साथ काम करते तो इन बातों को एक बार फिर हवा लगती और कैटरीना मुफ्त में ही बदनाम हो जाती।
यही कारण है कि कैटरीना ने अयान को इतना इंतजार करवाया और आखिरकार इस फिल्म के लिए ना ही कह दिया। फिर अयान के पास कोई और चारा नहीं रहा और बिना किसी देरी के अयान ने दीपिका को फिल्म के लिए साइन कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications