बिकनी के बाद कैट ने किस सीन के लिए भी इंकार किया

हम आपको बता दें कि 'धूम 2' में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय के बीच का किस सीन ने इस फिल्म को और भी पॉपुलर बना दिया था। अब आदित्य इसी सीन को कैट और आमिर के साथ भी दोहराना चाहते हैं। खबर आई है कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने कैट के सामने किस की डिमांड रख दी है।
वैसे इस बात को तो सब जानते हैं कि कैट किस सीन देने में हमेशा ही असहज महसूस करती है और वो इस तरह के सीन्स से हमेंशा ही बचना चाहती हैं। कैट ने भी इस फिल्म के लिए आदित्य से खासतौर पर रिकवेस्ट की है कि वह 'धूम 3' में उनका कोई किस सीन न रखें।
इस तरह से कैट ने आदित्य को डबल ट्रबल में डाल दिया है। पहले तो उन्होंने बिकनी के लिए मना किया और अब वो किस सीन भी करने को तैयार नहीं है। यशराज कैम्प अब यह सोचकर परेशान हो रहा है कि वह अपने दर्शकों को किस तरह से खुश करेगा। देखने वाली बात यह होगी कि अब आदित्य इस प्रॉबलेम का क्या हल निकालते हैं।


Click it and Unblock the Notifications