Shehzada में सलमान खान को ऐसे देंगे ट्रिब्यूट देंगे कार्तिक आर्यन ? खुश हो जाएंगे भाई के फैंस!

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा और इस फिल्म के लिए वो लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें आईं थीं कि इसको बदलकर 10 फरवरी से 17 फरवरी कर दिया गया है। लेकिन इस वक्त चर्चा है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में सलमान खान को ट्रिब्यूट देने वाले है। जी हां, ये खबर सामने आई है और इसको जानकर सलमान खान के फैंस काफी खुश होने वाले हैं।
दरअसल पता चला है कि कार्तिक और फिल्म के डायरेक्टर रोहित धवन ने सलमान खान स्टारर रेडी के कैरेक्टर ढीला है गाने को इस फिल्म के लिए को रीक्रिएट करने का आइडिया फाइनल कर लिया है। दोनों का मानना है कि चूंकि शहजादा भी रेडी एक फैमिली एंटरटेनर है तो लोगों को ये गाना चौंका सकता है।
खबर है कि जिस तरह से भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के लिए कोरियोग्राफर बॉस्को ने धमाकेदार तरीके से गाने को रिक्रिएट किया था, उसी तरह से इस गाने को लेकर भी काम हो रहा है। मेकर्स का मानना है कि इस गाने से फिल्म को लेकर चर्चा होगी और लोग सिनेमाघरों तक पहुंचेगे। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
क्यों बदली शहजादा की रिलीज डेट ?
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होकर धमाकेदार बिजनेस कर रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ सप्ताह तक फिल्म थिएटर्स से नहीं उतरने वाली है। इसी के चलते शहजादा के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। फिल्म अब 17 फरवरी को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications