..................... फिल्म 'धमाका' में कार्तिक आर्यन करेंगे कुछ ऐसा Kartik aaryan will share profit with Producers in Dhamaka? Read the details - Hindi Filmibeat

फिल्म 'धमाका' में कार्तिक आर्यन करेंगे कुछ ऐसा- सलमान, शाहरुख और आमिर की होगी बराबरी?

अभिनेता कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म लव आजकल 2 में नजर आईं थे लेकिन इस समय वो अपनी आगामी फिल्म 'धमाका' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस फिल्म से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में है। खबर है कि कुछ ऐसा होने वाला है जिससे कार्तिक आर्यन ए लिस्टर अभिनेताओं के साथ आकर खड़े होने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं उन सितारों की जो फिल्म के लिए फीस के साथ साथ आधा मुनाफा भी लेते हैं और उनमें सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान आते हैं।

ये वो सुपरस्टार्स हैं जो कि फिल्म के लिए पूरी कमाई का आधा हिस्सा लेते हैं। ऐसी ही एक खबर अब कार्तिक आर्यन को लेकर भी आ रहा है और पता चला है कि कार्तिक आर्यन भी फिल्म धमाका के लिए ऐसा ही कुछ करने वाले हैं।

kartik aaryan, कार्तिक आर्यन

इस फिल्म में मेकर्स ने उनको आधा मुनाफा देने का वादा किया है लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर ये काफी चौकाने वाली बात होने वाली है और नई जनरेशन के वो पहले कलाकार बनने वाले हैं।

कार्तिक आर्यन को लोग काफी पसंद करते हैं और उनको फॉलो करते हैँ। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं और उनका पहला लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X