कार्तिक आर्यन को चाहिए दीपिका पादुकोण जैसी पत्नी, कारण ज़्यादा मज़ेदार है
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव चैट पर अपनी होने वाली पत्नी के बारे में बात की और ज़रा सोचिए कि उन्हें किस के जैसी पत्नी चाहिए? अगर आपका जवाब सारा अली खान या अनन्या पांडे है तो आपका अंदाज़ा बिल्कुल गलत है।
कार्तिक आर्यन को दीपिका पादुकोण जैसी पत्नी चाहिए। ऐसी पत्नी जो अपने पति को पूरे गर्व के साथ शो ऑफ कर पाए।

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी फैमिली के वॉट्सएप ग्रुप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में दीपिका ने रणवीर का नंबर हैंडसम नाम से सेव किया हुआ है।
बस यही बात कार्तिक को भा गई। उन्हें भी ऐसी ही पत्नी चाहिए जो उन्हें सबके सामने पूरे गर्व से शो ऑफ कर सके। अब देखते हैं कि कार्तिक की ये तमन्ना कौन और तब पूरी कर पाता है।


Click it and Unblock the Notifications