..................... Kartik Aaryan to star in sequel of Akshay Kumar's 'Bhool Bhulaiya'? - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार नहीं- सुपरहिट फिल्म 'भूल भूलैया' सीक्वल में होगी इस नए स्टार की एंट्री

साल 2007 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भूलैया' के सीक्वल की जोरशोर से चर्चा है। यह बात पहले ही पक्की हो चुकी है कि फिल्म में स्टारकास्ट बिल्कुल अलग होगी। जहां पहले अक्षय कुमार वाले किरदार के लिए विकी कौशल, राजकुमार राव और आयुष्मान का नाम सामने आ रहा था। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कार्तिक आर्यन फाइनल हो सकते हैं।

जी हां, 'भूल भूलैया 2' में कार्तिक अक्षय कुमार वाले किरदार में नजर आ सकते हैं। खबर है कि कुछ दिनों पहले ही कार्तिक 'भूल भुलैया 2' के मेकर्स से मिलने पहुंचे थे। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। कोई शक नहीं कि कार्तिक के हाथों ये बड़ी फिल्म लग सकती है।

Kartik Aaryan

भूल भूलैया 2 की कहानी फरहाद सामजी ने लिखी है। खबरों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब टीम स्टारकास्ट फाइनल कर रही है। जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ सकती है। हालांकि फिलहाल कार्तिक भी बैक टू बैक आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X