भूल भुलैया 2 के बाद- इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन?
भूल भुलैया 2 में अक्षय कुमार के किरदार में कार्तिक आर्यन को जब फाइनल किया गया तो फैंस कुछ खास खुश नहीं थे। और कार्तिक को काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अफवाहों की मानें तो एक बार फिर कार्तिक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं। जी हां, सुपरहिट फ्रैंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी कड़ी में अब अक्षय कुमार नहीं, बल्कि कार्तिक दिख सकते हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के लिए यह एक झटका होगा।

हेरा फेरी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। लेकिन फिल्म लगातार टलती जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे और फिलहाल स्टारकास्ट से बातचीत जारी है। सूत्रों की मानें तो अक्षय को फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा था, लेकिन अक्षय दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। ऐसे में हेरा फेरी 3 को और पोस्टपोन करना पड़ेगा, जिसके लिए निर्माता तैयार नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications