एकता कपूर की 'फ्रेडी' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, बैक टू बैक कर रहे हैं फिल्मों की शूटिंग
इन दिनों कार्तिक आर्यन बैक टू बैक फिल्मों की घोषणा कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि उनकी अपकमिंग फिल्मों की लाइन काफी जबरदस्त दिख रही है। वहीं, इन फिल्मों के बीच लंबे समय से कार्तिक का नाम फिल्म 'फ्रेडी' से जोड़ा जा रहा है। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अगस्त के महीने में फ्लोर पर जाने वाली है।
एकता कपूर के प्रोडक्शन तले इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे, जिन्होंने इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग' डायरेक्ट की थी। फ्रेडी एक रोमांटिक- थ्रिलर फिल्म होगी। तीन महीनों से इसके प्री- प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा था और अब यह फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।

पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन पहले अजय बहल करने वाले थे। लेकिन अब यह जिम्मेदारी शशांक घोष ने लिया है। फिलहाल फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था। अगस्त के पहले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है।
लिहाजा, कार्तिक एक साथ दो फिल्मों पर काम करते दिखेंगे, भूल भुलैया 2 और फ्रेडी। इनके साथ साथ फिलहाल एक्टर के पास तीन- चार फिल्में और हैं, जिनमें से कुछ का ऐलान हो चुका है, जबकि कुछ अफवाहों में है।


Click it and Unblock the Notifications