Kartik Aaryan ने दिया अक्षय कुमार को रिप्लेस करने पर ज़बरदस्त जवाब, टॉम क्रूज़ की भी करने वाले हैं छुट्टी?

Kartik Aaryan to replace Tom Cruise after Akshay Kumar: कार्तिक आर्यन आजकल चर्चा का विषय है। कारण है हेरा फेरी 3 से अक्षय कुमार का बाहर होना और कार्तिक आर्यन का अंदर होना। अब कार्तिक आर्यन ने भी अक्षय कुमार को रिप्लेस करने पर मज़ेदार रिएक्शन दे दिया है। कार्तिक आर्यन को एक मीम दिखाया गया जहां लिखा था कि अक्षय कुमार के बाद अब कार्तिक आर्यन टॉम क्रूज़ को भी रिप्लेस कर देंगे। इस पर कार्तिक ने भी मज़ेदार जवाब दिया।
एक इंटरव्यू के दौरान, कार्तिक को अक्षय और टॉम क्रूज़ वाला ये मीम दिखाया गया जिसका जवाब देते हुए कार्तिक ने बताया कि उन्हें कई लोग ये meme भेज चुके हैं और इसे देखकर कार्तिक को ये भरोसा हो जाता है कि चलो कुछ भी हो कम से कम अब लोग उन्हें इग्नोर तो नहीं ही कर सकते हैं।
कार्तिक ने बताया कि उनके साथ अक्सर ऐसा होता था कि लोग उन्हें इग्नोर कर देते थे। लेकिन अब अगर अक्षय कुमार से लेकर टॉम क्रूज़ तक का नाम कार्तिक के साथ जुड़ रहा है तो ये तो तय बात है कि कार्तिक को इग्नोर करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। कार्तिक ने बताया कि उन्हें इस बात की काफी ज़्यादा खुशी है कि अब उन्हें कभी इस बात से डर नहीं लगेगा कि लोग उन्हें इग्नोर ना कर दें।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अक्षय कुमार को हेरा फेरी 3 में रिप्लेस किया है। माना जा रहा है कि जितनी फीस में अक्षय कुमार ये फिल्म कर रहे थे उसकी एक तिहाई फीस में कार्तिक आर्यन ये फिल्म करने को मान गए थे। इसके बाद बिना समय गंवाए, कार्तिक आर्यन को हेरा फेरी 3 की कमान सौंप दी गई है। कार्तिक आर्यन के पास इस समय ढेरों अच्छे प्रोजेक्ट्स की भरमार है।


Click it and Unblock the Notifications
