दोस्ताना 2 छोड़ने के बाद कार्तिक आर्यन के हाथ लगी दो बड़ी फिल्में, एयरफोर्स पायलट का निभाएंगे रोल!
करण जौहर और कार्तिक आर्यन के झगड़े की खबरों ने इन दिनों खूब सनसनी मचा रखी है। धर्मा प्रोडक्शन ने ऑफिशियल बयान साझा करके ये तक कह दिया कि प्रोफेशनल कारणों की वजह से दोस्ताना 2 की नए सिरे से कास्टिंग की जाएगी। वहीं कार्तिक आर्यन दोस्तान 2 से बाहर हो गए। करण जौहर दोस्ताना 2 को कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को लेकर बनाने जा रहे थे।
खैर कार्तिक आर्यन और करण जौहर की अनबन तो हुई, लेकिन इन दिनों कार्तिक आर्यन की मौज हो रखी है। मीडिया गलियारों में खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन को दो बड़ी फिल्में हाथ लग गई है। दोस्ताना 2 छोड़ने के बावजूद कार्तिक आर्यन के पास नए प्रोजेक्ट्स की कतार लगी है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से छापा गया है कि कार्तिक आर्यन निर्देशक हंसल मेहता के साथ एक प्रोजेक्ट के टच में हैं। ये एक कमर्शियल फिल्म है जिसमें हंसल मेहता कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का मन बना चुके हैं।
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन हंसल मेहता की नई फिल्म में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में होंगे। ये एक असल जिंदगी से प्रेरित फिल्म बताई जा रही है। हालांकि हंसल मेहता व कार्तिक आर्यन की टीम की ओर से ऐसी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
वहीं कार्तिक आर्यन को लेकर बीच में ये भी खबरें थीं कि एक्टर के साथ साजिद नाडियाडवाला भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। एक लव स्टोरी फिल्म में कार्तिक आर्यन दिखाई दे सकते हैं।

भूल भुलैया 2 भी लटकी हुई है
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों में भूल भुलैया 2 फिल्म भी है, जिसपर कोरोना का ग्रहण लगा हुआ है। वैसे नवंबर 2021 में इसकी रिलीज डेट फिक्स की गई थी।

धमाका
कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका भी है जोकि ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म के डिजिटल राइट्स 135 करोड़ में बिकने की खबरें भी सामने आईं।

प्यार का पंचनामा फिल्म के 10 साल
कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड में प्यार का पंचनामा फिल्म से पहचान मिली थी। हाल में ही फिल्म ने 10 साल पूरे किए। जिसपर कार्तिक आर्यन ने भी पोस्ट किया।

कोरोना में कर रहे मदद
कार्तिक आर्यन इन दिनों कोविड 19 के खिलाफ देश की लड़ाई में मददगार बने हुए हैं। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा द्वारा चलाए जा रहे रिलीफ फंड में भी कार्तिक आर्यन ने 5 लाख डोनेट किए थे।


Click it and Unblock the Notifications