Pyaar Ka Punchnama 3: होने जा रही है कार्तिक आर्यन की वापसी, फिर निकालेंगे लड़कियों पर भड़ास!

Pyaar Ka Punchnama 3: कार्तिक आर्यन [Kartik Aaryan] इस समय बॉक्स ऑफिस के उभरते हुए स्टार माने जा रहे हैं और भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद उनके पास लगातार प्रोजेक्ट्स की भरमार है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन, लव रंजन [Luv Ranjan] के साथ एक बार फिर से प्यार का पंचनामा का अगला पार्ट लेकर आने वाले हैं। प्यार का पंचनामा 3 के साथ कार्तिक आर्यन एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करेंगे।
हालांकि, इस फिल्म के बारे में काफी समय से चर्चा हो रही है लेकिन माना जा रहा है कि फिलहाल इसकी कहानी तय नहीं की गई है। लेकिन फिल्म पर काम ज़रूर शुरू हो चुका है और फिल्म बनेगी ज़रूर, ये तय माना जा रहा है।
गौरतलब है कि प्यार का पंचनामा के साथ, कार्तिक आर्यन को रातों रात स्टारडम मिल गया था। प्यार का पंचनामा बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट थी। फिल्म केवल 10 करोड़ के बजट पर बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन का मशहूर Monologue फैन्स का फेवरिट बन गया था।
इसके बाद प्यार का पंचनामा 2 में कार्तिक आर्यन, नए gang of boys के साथ नज़र आए। फिल्म पर इस बार ज़्यादा बजट भी खर्च किया गया। फिल्म ने कुल 88 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद लव रंजन, कार्तिक आर्यन, नुशरत भरूच और सनी सिंह की टीम के साथ सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ लौटे। दर्शकों ने इस फिल्म को और कार्तिक आर्यन को हाथों हाथ ले लिया और इसके बाद से ही फैन्स, कार्तिक के इस अवतार की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि प्यार का पंचनामा सीरीज़, लड़कियों से प्रताड़ित लड़कों की लव लाइफ पर फोकस करती है। यही कारण है कि इस फिल्म को जहां बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली वहीं लोगों के बीच फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। कुछ ने इसे लड़कियों के बारे में ज़हर उगलने वाली फिल्म बताया तो कुछ ने इसे अपनी लव लाइफ से जोड़ लिया। अब देखना है कि प्यार का पंचनामा 3 में लव रंजन लव लाइफ को बैलेंस करते हैं या फिर उसी दिशा में आगे बढ़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












